दिव्यांग श्री मोबत सिंह की गुहार पर कलेक्टर की संवेदनशील पहल, तत्काल मिली मदद
गुना (आरएनआई) मानवता और संवेदनशील प्रशासन की मिसाल उस वक्त देखने को मिली जब आरोन जनपद के ग्राम रिज़ोदा निवासी दिव्यांग मोबत सिंह गुना कलेक्ट्रेट पहुंचे। पैरों से दिव्यांग मोबत सिंह ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल से मुलाकात कर अपनी व्यथा साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी माता की तबीयत बेहद खराब है और घर में खाने तक का इंतजाम नहीं है।
आवेदक श्री मोबत सिंह की बात सुनते ही कलेक्टर श्री कन्याल ने त्वरित निर्णय लेते हुए रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान कराया। इसके साथ ही खाने और घर वापसी की आवश्यक व्यवस्था भी उन्होंने तुरंत उपलब्ध कराई। कलेक्टर श्री कन्याल की इस मानवीय पहल से भावुक हुए मोबत सिंह ने कलेक्टर को धन्यवाद दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



