जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने ली भाजपा की सदस्यता

Oct 1, 2024 - 21:24
Oct 1, 2024 - 21:24
 0  1.7k
जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने ली भाजपा की सदस्यता

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाएं जा रहे सदस्यता अभियान 2024 के प्रथम चरण के समापन के साथ 1 अक्टूबर, मंगलवार को  दूसरे चरण की सदस्यता अभियान का प्रदेश भर में शुभारंभ किया गया। जानकारी अनुसार भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ के प्रथम दिवस जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन को भाजपा का ऑनलाइन सदस्य बनाकर किया गया। इसी के साथ ही वरिष्ठ अभिभाषक विजय जैन और प्रमोद चौधरी को भी भाजपा की सदस्यता दिलाई गई,इस अवसर पी पर वार्ड 6 के पार्षद ओम प्रकाश कुशवाह, सुनील सोनी, मोहित नामदेव, विनोद दीवान, नीतेश भार्गव सहित बड़ी संख्या में भाजपा जन उपस्थित रहे। आज दिनांक तक गुना जिले में 2 लाख 22 हजार 73 भाजपा के नवीन सदस्य बनाएं जा चुके हे। 

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0