जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत राघौगढ़ क्षेत्र की पंचायतों में सामुदायिक कूपों में कराया गया साफ-सफाई एवं गहरीकरण कार्य 

Jun 13, 2024 - 19:14
Jun 13, 2024 - 19:14
 0  756
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत राघौगढ़ क्षेत्र की पंचायतों में सामुदायिक कूपों में कराया गया साफ-सफाई एवं गहरीकरण कार्य 

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश शासन द्वारा 05 जून से 16 जून 2024 तक जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में ग्रमीण क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं पुराने जल स्‍त्रोतों के जीणोद्धार का कार्य किया जा रहा है। जिसमें पुरानी जल संरचनाएं जो अनुपयोगी हैं, उनके जीर्णोद्धार एवं मरम्‍मत कार्य कराया जाकर अनुपयोगी संरचनाओं को उपयोगी बनाया जा रहा है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राघौगढ़ शैलेंद्र यादव ने बताया कि आज जनपद पंचायत राघौगढ़ की क्षेत्रांतर्गत समस्‍त ग्राम पंचायतों मे पंचायत पूर्व से निर्मित सामुदायिक कूपों की साफ सफाई, गहरीकरण  का कार्य कराया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0