छिंदवाड़ा में चुनाव से पहले बंटना थे 500-1000, कांग्रेसियों से पकड़ाए 5 लाख, बंद हुए 1000 के नोट भी बंटने थे चुनाव में

Apr 12, 2024 - 13:18
Apr 12, 2024 - 13:18
 0  3.2k
छिंदवाड़ा में चुनाव से पहले बंटना थे 500-1000, कांग्रेसियों से पकड़ाए 5 लाख, बंद हुए 1000 के नोट भी बंटने थे चुनाव में

छिंदवाड़ा (आरएनआई) कमलनाथ का गढ़ कही जाने वाली हाईप्रोफाइल सीट छिंदवाड़ा में एक कांग्रेसी नेता से लगभग 5 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं। यह रुपए यहां पहले चरण में होने जा रहे 19 अप्रैल के चुनाव से पूर्व लोगों को बांटे जाना थे। एसपी मनीष खत्री ने मीडिया को बताया कि ग्राम बीसापुर में पैसे बांटने की सूचना मिली थी, जिस पर एफएसटी टीम द्वारा दबिश दी गई एक चौपहिया वाहन की जांच की गई तो पता चला कि 5 लाख रुपए, चुनावी सामग्री और जिन्हें पैसे बांटे जाना थे उनकी सूंची बरामद हुई यह कार्रवाई एसडीएम छिंदवाड़ा, थाना प्रभारी मोहखेड़ और चौकी प्रभारी उमरानाला की संयुक्त टीम ने की यह भी पता चला कि प्रत्येक व्यक्ति को यहां 500 से लेकर 1000 रुपए बांटे जाना थे,इस कार से तीन लोगों को पकड़ा गया है, जिन पर एफएसटी दीम द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया। इन तीन में से एक व्यक्ति खुद को कांग्रेस पार्टी का महामंत्री होना बता रहा है, तो दूसरा जनपद सदस्य,इस मामले में फिलहाल कुछ और पुष्टि होना अभी बाकी है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0