छतरपुर में 22 लाख की चोरी का पर्दाफाश: लग्जरी वाहनों से आते थे चोर, अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार; हथियार, वाहन और कीमती जेवर बरामद

लग्जरी वाहन से आते थे, चोरी करते थे, 6 आरोपी गिरफ्तार,  सफारी एवं टीयूवी300 चार पहिया वाहन जप्त, गाड़ी वाले भी गिरफ्तार, 22 लाख की संपत्ति बरामद। 

Jul 27, 2025 - 14:32
Jul 27, 2025 - 14:51
 0  1k
छतरपुर में 22 लाख की चोरी का पर्दाफाश: लग्जरी वाहनों से आते थे चोर, अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार; हथियार, वाहन और कीमती जेवर बरामद

छतरपुर (आरएनआई) माह जून एवं माह जुलाई में थाना बमीठा क्षेत्र अंतर्गत खजुराहो रोड, ग्राम टोरिया टेक, ग्राम गंज, ग्राम घूरा में चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना बमीठा में भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रथक प्रथक चोरी के अपराध पंजीबद्ध किए गए थे।

उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने पुलिस टीम गठित कर चोरी के अपराधों के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 35000 रुपए की इनाम की उद्घोषणा की गई।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। चौराहो, मार्गो, सार्वजनिक स्थलों, होटल सहित आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खगाले गए। संदेहियों से भी पूछताछ की गई। एकत्रित साक्ष्य एवं सूचना के आधार पर आरोपियों के मूवमेंट संबंधी जानकारी लगी। छतरपुर जिले एवं आसपास के सीमावर्ती जिलों में आरोपियों की तलाश की गई। मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के संभावित स्थानों में दबिश दी गई।

पुलिस टीम द्वारा उक्त पृथक पृथक चोरी की घटनाओं में लिप्त अंतर्राज्यीय चोरी के गिरोह के 6 सदस्यों 
1. इदरीश खान पिता आबिद निवासी ग्राम मकरबई थाना कबरई जिला महोबा
2. सुभाष तिवारी पिता राममिलन तिवारी निवासी ग्राम महोई कला थाना सरवई
3. चेनू उर्फ चेहनू कुशवाहा पिता गोरेलाल कुशवाहा निवासी ग्राम मकरबई थाना कबरई जिला महोबा
4. केशु कुशवाहा पिता पुन्ना कुशवाहा निवासी ग्राम मकरबई थाना कबरई जिला महोबा
5. ओम चौहान पिता राजू चौहान निवासी इंदिरानगर, कबरई जिला महोबा
6. मोहित उर्फ मुखिया अनुरागी पिता हर प्रसाद अनुरागी निवासी इंदिरा नगर कबरई जिला महोबा
को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त टाटा सफारी, महिंद्रा TUV300, 315 बोर के दो कट्टा, 12 बोर की एक अद्धी, 22 कारतूस बिंडोरिया सहित, लोहे का कटर एवं विभिन्न संसाधन एवं चोरी की गई संपत्ति- अंगूठी, पेंडल, लॉकेट, मंगलसूत्र, झुमकी, पायल, बिछिया, मूर्ति, चूड़ियां सहित विभिन्न प्रकार के सोने चांदी के आभूषण कुल संपत्ति करीब 22 लाख रुपए बरामद की गई।

आरोपियों से बारीकी से पूछताछ पर बताया गया कि वह किराए की गाड़ी लेकर आते थे एवं उनको भी हिस्सेदारी में सम्मिलित करते थे। आरोपियों द्वारा छतरपुर जिले के थाना राजनगर एवं लवकुश नगर क्षेत्र में भी चोरी की घटना को स्वीकार किया गया है। साथ ही अन्य राज्य में भी चोरी की घटना स्वीकार की है। संबंधित थानों की पुलिस से समन्वय बनाया गया है। चोरी की संपत्ति खरीदने वाले आरोपी नवीन सोनी, रविंद्र सोनी निवासी चंदला एवं गिरोह के सदस्य राजेश कुशवाहा की तलाश की जा रही है। विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्रवाई में एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल एवं एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, थाना प्रभारी गुलगंज उनि  गुरु दत्त शेषा, थाना प्रभारी गोयरा उनि संजय पांडेय, थाना प्रभारी सरवई उनि अतुल झा, चौकी प्रभारी चंदनगर उनि शैलेंद्र चौरसिया, सीसीटीवी कंट्रोल रूम खजुराहो प्रभारी उनि सिद्धार्थ शर्मा, थाना प्रभारी बंसिया उनि धर्मेंद्र रोहित थाना प्रभारी प्रकाश बमोरी उप निरीक्षक सुमित सुमन, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, थाना प्रभारी हिनौता उनि राजकुमार यादव, चौकी प्रभारी पठा उनि राम सिया चौधरी, उनि ख्रीस्तोफर टोप्पो, सउनि शिव प्रसाद, राम रूप, प्रआर राजेश पाठक, सुरविंद्र सिंह, सुरेश, जय राम, रईस बाबू, सत्येंद्र, प्रहलाद, आरक्षक निकेश , उदयवीर, राम शंकर, दानिश अली, शैलेंद्र सिंह, कमल, राम बहादुर, मुलायम, मनीष, बेटा लाल, राघवेंद्र, भानु, रामनिवास, अतुल, दीपांशु, रामप्रताप, राम नरेश, रोहित, महिला आरक्षक रेशु, साइबर से प्रआर किशोर आर. विजय धर्मराज, राजीव, मयंक, अभय एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0