गुना: MPCA अध्यक्ष युवराज सिंधिया के भव्य स्वागत की तैयारी, महेंद्र सिंह सिसोदिया ने संभाली कमान
गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर पधार रहे MPCA अध्यक्ष युवराज महानार्यमान सिंधिया के 30 अक्टूबर को होने वाले भव्य स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बमोरी के पूर्व विधायक प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आयोजित बैठक में सहभागिता की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जनभागीदारी और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की, युवराज साहब का प्रथम नगर आगमन न केवल खेल जगत के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि गुना जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए भी नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगा !
श्रीमंत युवराज महानार्यमान सिंधिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में खेलों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने का विश्वास रखते हुए, हम सभी उनके स्वागत हेतु पूर्ण उत्साह के साथ तैयार हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



