गुना पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारियों सहित की जनसुनवाई

जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का त्‍वरित व विधि संगत निराकरण के दिये निर्देश

Oct 22, 2024 - 15:47
Oct 22, 2024 - 15:47
 0  756
गुना पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारियों सहित की जनसुनवाई

गुना (आरएनआई) गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा प्रति मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई कर आवेदकों की समस्‍याओं, शिकायतों का संबंधित पुलिस अधिकारियों से जांच कराई जाकर विधि अनुसार शीघ्रता से निराकरण कराया जा रहा है।

प्रति मंगलवार की भांति आज मंगलवार को भी जन सुनवाई के लिये पूर्व से निर्धारित समय प्रात: 11:00 बजे से पुलिस कंट्रोल रूम गुना में जन सुनवाई की गई।

इस दौरान अपनी समस्‍याओं, शिकायतों के आवेदन लेकर आये आवेदकों को जन सुनवाई में मौजूद अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर, सीएसपी गुना भरत नोटिया, एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना, एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे, एसडीओपी चांचौड़ा श्रीमति दिव्‍या सिंह राजावत, एसडीओ धरनावदा युवराज सिंह चौहान अधिकारियों के द्वारा उन्‍हें बारी-बारी से सुनकर एवं जिनसे आत्‍मीय चार्चा कर जनसुनवाई में वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से जुड़े संबंधित थाना प्रभारियों से फरियादियों की शिकायतों, समस्‍याओं का विधि अनुसार त्‍वरित निराकरण करने के निर्देश दिये गये ।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0