गुना जिले में आपदा के बीच प्रशासन की सतर्कता से सुरक्षित प्रसव, महिला ने घर पर दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

Jul 30, 2025 - 21:03
Jul 30, 2025 - 21:08
 0  108
गुना जिले में आपदा के बीच प्रशासन की सतर्कता से सुरक्षित प्रसव, महिला ने घर पर दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

गुना (आरएनआई) बीते 72 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश और नदी-नालों के उफान के बीच गुना जिले के प्रशासन ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक गर्भवती महिला का घर पर ही सुरक्षित प्रसव कराकर मिसाल कायम की है।

ग्राम सुहाया, विकासखंड बमोरी निवासी श्री सुरेश लोधा ने रात 10:15 बजे स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी उनकी पत्नी को तीव्र प्रसव पीड़ा हो रही है और बारिश के कारण सभी रास्ते अवरुद्ध हैं, जिससे स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचना असंभव है।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषि के मार्गदर्शन में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी कुमार ने तत्परता दिखाते हुए लेवल-1 डिलीवरी प्वाइंट झागर की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती रानी साहू को पीड़िता के घर जाकर परीक्षण एवं सहायता हेतु निर्देशित किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0