गुना जिला अस्पताल में मरीज के परिजन की पिटाई, डॉक्टरों पर लगे गंभीर आरोप
गुना (आरएनआई)। जिला अस्पताल गुना की लापरवाह व्यवस्थाओं और मनमानी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शिशु वार्ड में एक युवक की उसके ही मां के सामने अस्पताल के डॉक्टर स्टाफ ने पिटाई कर दी।
पीड़ित युवक का कहना है कि जब वह परेशान होकर आवेदन देने सिविल सर्जन के कक्ष में पहुंचा तो वहां मौजूद चार डॉक्टरों के सामने ही उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि वारदात वाले स्थान पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं, जिससे पूरी घटना की पुष्टि हो सकती है।
जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल की स्थिति लंबे समय से दयनीय बनी हुई है। वर्षों से जमे डॉक्टरों ने यहां एक समूह बनाकर व्यवस्थाओं पर कब्जा कर रखा है, जिसके चलते मरीजों को सही सुविधा नहीं मिल पाती। गंभीर मरीजों के लिए भी उचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है और डॉक्टर जिम्मेदारी लेने से बचते नजर आते हैं।
इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अब यहां की अव्यवस्था और डॉक्टरों की मनमानी पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



