मिलावट के विरूद्ध अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही मिठाई दुकानों की जांच
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं डॉ० राजकुमार ऋषीश्वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में मिलावट के विरूद्ध अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की टीम खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जाँच एवं सैंपलिंग कार्यवाही कर रही है।
इसी क्रम में आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण करते हुए मावा, मिठाई एवं नमकीन के सैम्पल जांच हेतु भरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जयस्तंभ चौराहा के पास स्थित शिमला स्वीटस से मावा, बर्फी, नमकीन सेव, बीकानेर मिष्ठान भण्डार से मावा बर्फी, मलाई बर्फी एवं बेसन के लडडू के सैंपल जांच हेतु संग्रहित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे हैं, जिनकी जाँच रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
कलेक्टर श्री कन्याल के निर्देशानुसार मिलावट के विरूद्ध अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं सैम्लिंग की कार्यवाही निरंतर जारी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



