कलेक्टर पहुंचे पटोंदी, बच्चों से की बातचीत, स्वास्थ्य केंद्र में दिए सख्त निर्देश, मेहनत का मिलता है फल, बस दिशा सही हो - कलेक्टर

Nov 12, 2025 - 22:31
Nov 12, 2025 - 22:33
 0  459
कलेक्टर पहुंचे पटोंदी, बच्चों से की बातचीत, स्वास्थ्य केंद्र में दिए सख्त निर्देश, मेहनत का मिलता है फल, बस दिशा सही हो - कलेक्टर

गुना (आरएनआई) कलेक्टर ने पटोंदी में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण किया।सबसे पहले उन्होंने शासकीय हाई स्कूल पटोंदी में विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान पूछा, “75% से ऊपर अंक प्राप्त करने पर क्या मिलेगा?” बच्चों ने उत्साह से जवाब दिया — “हमें लैपटॉप मिलेगा!” कलेक्टर ने उनकी मेहनत और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि सही दिशा में प्रयास और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है।

इसी क्रम में आदर्श आंगनबाड़ी पटोंदी का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने नन्ही हिमांशी भील से 1 से 20 तक गिनती सुनवाई। हिमांशी ने पूरे उत्साह के साथ अपनी कक्षा को गिनती सिखाई, जिससे कलेक्टर ने सभी बच्चों को सीखने और प्रेरित होने का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र पटोंदी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाफ को ड्यूटी के प्रति पूर्ण जिम्मेदारी निभाने, बिना अनुमति अनुपस्थित न रहने और सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी न होने के निर्देश दिए। दवाइयों की गुणवत्ता की जांच कर उन्होंने सुनिश्चित किया सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, एसडीएम चांचौड़ा रवि मालवीय सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0