कलेक्टर ने किया घर-घर सर्वे कार्य का निरीक्षण, बीएलओ के कार्यों की हुई समीक्षा
गुना (आरएनआई) जिले में चल रहे घर-घर सर्वे कार्य की वास्तविक प्रगति जानने के लिए कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय मतदान केंद्र क्रमांक 33, मतदान केंद्र क्रमांक 37 तथा आदर्श माध्यमिक विद्यालय पुरानी छावनी स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 35 का मौके पर पहुँचकर सर्वे की स्थिति देखी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बीएलओ ने घर-घर सर्वे के दौरान फॉर्म वितरण, आवश्यक दस्तावेजों की फोटो ऐप के माध्यम से अपलोड करने सहित पूरी प्रक्रिया का प्रस्तुतिकरण किया। मास्टर ट्रेनर भी स्थल पर मौजूद रहे और गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया प्रपत्र में तीन कॉलम हैं—पहले कॉलम में वर्तमान स्थिति, दूसरे में वर्ष 2003 की स्थिति, तथा यदि 2003 के आंकड़े उपलब्ध न हों तो तीसरे कॉलम में अतिरिक्त जानकारी दर्ज की जाएगी।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए सर्वे कार्य पूर्ण पारदर्शिता और शुद्धता के साथ किया जाए, ताकि आगामी प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



