कलेक्टर द्वारा दशहरा मैदान पर जाकर व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में लिया गया जायजा

Oct 22, 2024 - 20:41
Oct 22, 2024 - 20:41
 0  972
कलेक्टर द्वारा दशहरा मैदान पर जाकर व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में लिया गया जायजा

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज दशहरा मैदान पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया।  

गुना मंडी में उपज बेचने आने वाले कृषकों की ट्रैक्‍टर-ट्रालियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इसको नियंत्रण करने व व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा अपनी टीम से साथ दशहरा मैदान की व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया और कहा कि यदि दशहरा मैदान में भी अधिक संख्या में ट्राली आ जाती है तो उनके लिए वैकल्पिक रूप से पीजी कॉलेज के सामने स्थित मैदान में खड़े होने की व्यवस्था कराई जावे। पीडब्‍लयूडी और नगरपालिका को मैदान की साफ सफाई कराने और स्थल पर फ्लेक्स बैनर लगाने तथा पीजी कॉलेज के सामने मैदान में पानी की व्‍यवस्‍था और चलित शौचालय रखवाने के निर्देश दिए गए। 

इस दौरान अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमती शिवानी पांडे, एसडीओ पीडब्‍लयूडी, उप संचालक उद्यानिकी जीएस रघुवंशी, सीएमओ गुना तेज सिंह यादव, मंडी सचिव उपस्थित रहे।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0