कलेक्टर द्वारा तहसील कार्यालय गुना का किया औचक निरीक्षण

Nov 6, 2024 - 22:51
Nov 6, 2024 - 22:52
 0  486
कलेक्टर द्वारा तहसील कार्यालय गुना का किया औचक निरीक्षण

गुना (आरएनआई)नाकलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा आज तहसील कार्यालय गुना का औचक निरीक्षण किया। 

कलेक्टर द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि, सीएम किसान सम्मान निधि, सीमांकन, बंटवारा, सीएम हेल्‍पलाइन आदि से संबंधित विषयों की विस्‍तृत समीक्षा की। कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा सभी को निर्देशित किया प्रत्येक प्रकरणों को स्वयं देखकर उनका निराकरण करेंl सीएम हेल्‍पलाइन समीक्षा के दौरान उन्‍होनें निर्देशित किया कि प्राप्‍त सीएम हेल्‍पलाइन को समय सीमा में निराकरण करे और सीएम हेल्पलाइन में सही तथा स्‍पष्‍ट जबाब अंकित करें। सीएम हेल्‍पलाइन समीक्षा में उन्‍होनें निर्देशित किया सीएम हेल्‍पलाइन का निराकरण कर तहसील को ‘’ए’’ ग्रेडिंग में लाना सुनिश्चित करें।

आज निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमती शिवानी पांडे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जिया फातिमा, तहसीलदार गुना जीएस बैरवा, तहसीलदार गुना ग्रामीण कमल मंडेलिया उपस्थित रहे।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0