कछौना पुलिस ने 06 शातिर अभियुक्तों को चोरी की घटना में प्रयुक्त उपकरण व नगदी सहित किया गिरफ्तार

Aug 28, 2025 - 18:35
Aug 28, 2025 - 18:36
 0  351
कछौना पुलिस ने 06 शातिर अभियुक्तों को चोरी की घटना में प्रयुक्त उपकरण व नगदी सहित किया गिरफ्तार

कछौना, हरदोई (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई ने जिले में अपराध की रोकथाम, चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को   कछौना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त बादल पुत्र मिश्रीलाल, कृष्ण पुत्र रामचन्द्र, राम पुत्र राजेन्द्र, अभिषेक पुत्र गुड्डू, पिंकू उर्फ विवेक पुत्र अमर सिंह, सनी पुत्र रजौआ सर्व निवासीगण मोहल्ला ओमपुरी थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई को चोरी की घटना में प्रयुक्त दो पेचकस, एक प्लाश, एक ब्लेड कटर, दो टार्च छोटी व एक गुलेल व 4700 रुपये नगदी सहित गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस टीम को गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि अभियुक्तों द्वारा दिनांक 02.08.2025 को थाना कछौना क्षेत्रांतर्गत बालाजी फैक्ट्री फेस-02 के निकट से उपरोक्त बरामद उपकरणों का प्रयोग कर पिकअप डाला का शीशा खोलकर चालक के पर्स को चोरी किया गया था। जिसके संबंध में थाना कछौना पर मु0अ0सं0 302/25 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत है। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोगों में धारा 317(2)/310(4)/310(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)