कछौना कस्बे के सनशाइन कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने विद्यार्थियों ने ब्लू वर्ल्ड पार्क कानपुर का किया शैक्षिक भृमण

Sep 29, 2025 - 19:00
 0  0
कछौना कस्बे के सनशाइन कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने विद्यार्थियों ने ब्लू वर्ल्ड पार्क कानपुर का किया शैक्षिक भृमण

कछौना, हरदोई (आरएनआई) कस्बे के सन शाइन कान्वेंट स्कूल के बच्चों का शुक्रवार को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शैक्षिक भ्रमण ब्लू वर्ल्ड पार्क कानपुर के लिए गाड़ियों को विद्यालय के प्रबंधक सुनील सोनी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पूरे दिन बच्चों ने ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क में आनंद उठाया। सुहाना सफर करके सांय को वापस कछौना आ गए। बच्चों ने भ्रमण का आनंद व अनुभव साझा किया। ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क एशिया का सबसे बड़ा वाटर पार्क के रूप में माना जाता है। यह पार्क काफी खूबसूरत है। पेरिस शहर का आनंद मिलेगा। बच्चों ने राइडर्स का लुफ्त उठाया। यूरोपीय, फेरीलैंड थीम, चीनी थीम, जंगल थीम, मिस इंडियन थीम लुभाती हैं। खाने पीने के लिए लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाया, मन भर के भोजन का आनंद उठाया। शुद्ध शाकाहारी अलग अलग तरीके के व्यंजन खाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।
ब्लू वर्ल्ड वाटर  एंड एम्यूजमेंट पार्क 26 सितम्बर का दिन शुक्रवार बच्चों के लिए बेहद खास और यादगार रहा। स्कूल टूर पर बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हर पल को एन्जॉय किया। पूरे दिन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और जोश देखने को मिला। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की राइड्स और झूलों का आनंद लिया, साथ ही सुहाना सफर, डायनासोर सफारी, भारत दर्शन, भूलभुलैया और बड़े-बड़े झूलों के साथ वाटर पार्क का सुखद अनुभव किया। नई-नई चीज़ों को देखकर हर बच्चा रोमांचित हुए और सभी ने एक अलग ही ख़ुशी महसूस की। टूर में बच्चों ने आपस में मिलकर खेलकूद, हँसी-मज़ाक और मस्ती के पल भी जिए। यह अनुभव न केवल उनके लिए मनोरंजन से भरा रहा, बल्कि सीख और यादों का खज़ाना भी बना।
सभी बच्चों को यह टूर बहुत अच्छा लगा और यह टूर उनकी यादों में हमेशा ताज़ा रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका व सैकड़ों बच्चे ने आनंद उठाया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)