आप नेता को कोर्ट से राहत, वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई सुनवाई

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने 36 करोड़ रुपये की संपत्ति की खरीद में कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में खान के खिलाफ संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। 

Nov 14, 2024 - 13:05
 0  513
आप नेता को कोर्ट से राहत, वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई सुनवाई

नई दिल्ली (आरएनआई) राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृहस्पतिवार को 36 करोड़ रुपये की संपत्ति की खरीद में कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में आप विधायक अमानत उल्लाह खान के खिलाफ संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने उन्हें एक लाख रुपये के मुचलके पर रिहा करने का निर्देश दिया।

कोर्ट ने उन्हें एक लाख रुपये के मुचलके पर रिहा करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं लेकिन उन पर मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं है और संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने यह भी कहा कि मरियम सिद्दीकी के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्हें भी बरी किया जाता है।

राउज ऐवन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेने से फिलहाल इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सेक्शन नहीं लिया गया है। जिसके बाद कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान को जेल से रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामले में पर्याप्त सबूत हैं। कोर्ट ने कहा मामले में मरियम सिद्दीकी के खिलाफ भी कोई सबूत नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय ने अमानतुल्लाह खान और मरियम सिद्दीकी के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। 

Follow           RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.