अचानक बंद हुए सैकड़ों मोबाइल, एक ही दुकान से खरीदे थे; ग्राहकों ने किया हंगामा
सहारनपुर (आरएनआई)। शहर के श्रीराम चौक स्थित एक मोबाइल दुकान से खरीदे गए सैकड़ों फोन अचानक बंद हो जाने से हड़कंप मच गया। मोबाइल की स्क्रीन ब्लैंक हो गई और ऑन करने पर सिर्फ ‘हेलो’ लिखा दिखाई दे रहा है। गुस्साए ग्राहकों ने दुकान पर पहुंचकर हंगामा किया, लेकिन दुकानदार दुकान बंद कर कहीं चला गया था। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
ग्राहकों ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने दुकान से मोबाइल खरीदे थे। फोन सामान्य रूप से चल रहे थे, लेकिन शुक्रवार रात और शनिवार सुबह सैकड़ों मोबाइल अचानक बंद हो गए। शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य तकनीकी समस्या समझा और फोन रिस्टार्ट किया, लेकिन समस्या जस की तस रही। जब मोबाइल ऑन किए गए तो स्क्रीन पर सिर्फ ‘हेलो’ दिखा और फोन आगे नहीं चला या अनलॉक नहीं हुआ।
नितिन, सचिन, शोएब और अन्य ग्राहकों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दर्ज कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में एक जैसी समस्या होना संदेह पैदा करता है और दुकानदार का मौके से न होना और भी सवाल खड़े करता है।
उधर, पास की दुकानों के कारोबारियों ने बताया कि दुकान मालिक के परिवार में कोई बीमार है, इसलिए वह गाजियाबाद गया हुआ है। दुकानदार के लौटने के बाद ही पता चल सकेगा कि मोबाइल खराब होने की वजह क्या है और ग्राहकों की समस्या कैसे हल होगी।
फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंच चुकी है और आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



