अंग्रेजों के जैसे भाजपा को भी भागने का काम करेंगे किसान: मोहित
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ आगमन, किसानों से बिजली, पानी व खाद की समस्याओं पर की चर्चा।
फतेहपुर (आरएनआई) हुसैनगंज विधानसभा के अलावलपुर गांव पहुंचे कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी मोहित यादव का किसानों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। संगठन सृजन अभियान के तहत आठ जिलों में किसानों के साथ बैठक करने के लिए निकले कांग्रेस के किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव वीरेंद्र चतुर्वेदी और उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शकील अहमद उर्फ सुशील समाज से भी जितेश शर्मा और सुशील यादव ने अलावलपुर में किसानों के साथ बैठक की। किसानों की खाद, पानी, बिजली की समस्याओं पर चर्चा करते हुए सरकार की शिक्षा और शराब पर बात किया।
प्रदेश प्रभारी मोहित यादव ने कहा भाजपा सरकार के झूठे वादों से किसान तंग आ चुका है जैसे अंग्रेजी हुकूमत से तंग आकर किसानों ने अंग्रेजों को देश से खदेड़ने का काम किया था वैसे ही भाजपा सरकार को हटाने का काम किसान करेंगे। प्रदेश में योगी सरकार ने शिक्षा के मंदिरों को बंद कर दिया और गांव-गांव शराब की दुकान खोल दी। किसानों के बच्चे पढ़ने पाए और समझदार न हो पाए और अपने हक की लड़ाई न कर पाए इसलिए गांव-गांव शराब की दुकान खोली गई हैं। जुमले की भाजपा सरकार ने गैस पर सब्सिडी शुरू की थी और आज गैस की सब्सिडी खत्म कर दी गई। किसानों की आय दोगुनी करने की बात सरकार ने की लेकिन बिजली-पानी न देकर किसानों को भूखा मारने के लिए बेबस कर दिया। राहुल गांधी लगातार प्रयास कर रहे हैं देश को जुमलेबाजों से बचने के लिए इसलिए 2027 में किसान कांग्रेस के साथ खड़ा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



