हरदा कांड के दोषियों पर कार्रवाई को लेकर जय राजपूताना संघ का प्रदर्शन, सर्व क्षत्रिय समाज के साथ करणी सेना ने दिया तहसीलदार को ज्ञापन 

Jul 18, 2025 - 19:29
Jul 18, 2025 - 19:35
 0  1.1k
हरदा कांड के दोषियों पर कार्रवाई को लेकर जय राजपूताना संघ का प्रदर्शन, सर्व क्षत्रिय समाज के साथ करणी सेना ने दिया तहसीलदार को ज्ञापन 

मुंगावली  (आरएनआई) हरदा में करणी सेना पर बर्बर अत्याचार के विरुद्ध लामबंद करणी सेना के सैनिकों पर हुए अब पूरे प्रदेश में लगातार अलग अलग स्तर पर लामबंद होकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रही है। 

ऐसे में गुरुवार को राजपूत समाज के कई संगठनों के साथ मिलकर बरसते पानी में तहसील कार्यालय पहुंच कर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा  ....इस मौके पर नारेबाजी के साथ एक ज्ञापन के माध्यम से करनी सैनिकों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज एवं मारपीट के विरोध में उचित कार्यवाही कर न्याय दिलाने की मांग की गई है जिसमें कहा कि करनी सेना द्वारा हरदा में शांति पूर्वक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे जिसमें हरदा पुलिस द्वारा राजपुत छात्रावास पर बर्बरता पूर्वक मारपीट कर लाठी चार्ज किए जाने का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हैं जिसमें समस्त राजपूत समाज की भावनाएं आहत हैं जिसमें जय राजपूताना संघ द्वारा हरदा पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक हरदा पर जांच कर उचित कार्यवाही की जाए और मारपीट करने वाले पुलिस कर्मी और पुलिस अधिक्षक पर जांच कर उचित  कार्यवाही नहीं की गई तो मध्य प्रदेश के समस्त राजपूत संगठन के द्वारा एवं हिन्दू संगठनों द्वारा प्रदेश भर में जन आंदोलन करने के लिए विवश रहेंगे।  कार्यकर्ताओं द्वारा मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की हरदा में पुलिस बर्बरता के विरुद्ध दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग के लिए कहा गया .अगर हमारी मांग नही मानी तो अगला पढ़ाव भोपाल में होगा जहां महाआंदोलन किया जाएगा .

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0