वार्ड ब्वॉय निलंबित, स्टाफ नर्स के सस्पेंशन की संस्तुति, शिथिलत प्रवेक्षण के लिए सीएचसी अधीक्षक को हटाया
फतेहपुर (आरएनआई) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बकेवर में स्वास्थ्य केंद्र का ताला बंद होने के कारण केंद्र के बाहर गर्भवती महिला का प्रसव होने के संबंध में इसकी जांच कराई गई। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में जाँच में दोषी पाए गए कार्मिकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बकेवर के वार्ड ब्वॉय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है एवं वहां तैनात स्टाफ नर्स को जिला अस्पताल में अटैच करते हुए एनएचएम को स्टाफ नर्स के सस्पेंशन की संस्तुति की गई है एवं वहां तैनात सीएचसी अधीक्षक की जवाबदेही तय करते हुए उनके शिथिल प्रवेक्षण के लिए उन्हें वहां से हटा दिया गया है। बकेवर में अन्य सीएचसी अधीक्षक की तैनाती कर दी गई है। महिला एवं नवजात शिशु के लिए तत्काल चिकित्सा एवं आईसीडीएस विभाग से मिलने वाले चिकित्सकीय व पोषण लाभ से संतृप्त कराया गया है एवं महिला एवं उसके परिवार को सभी सरकारी योजनाओं जिनका वो और उसका परिवार पात्र है से भी संतृप्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में जच्चा एवं बच्चा दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

