वरिष्ठ पत्रकार रामनाथ विद्रोही के निधन पर पत्रकार संगठनों ने जताया शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Jul 21, 2025 - 09:56
Jul 21, 2025 - 09:57
 0  540
वरिष्ठ पत्रकार रामनाथ विद्रोही के निधन पर पत्रकार संगठनों ने जताया शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली (आरएनआई) वरिष्ठ पत्रकार रामनाथ विद्रोही के निधन पर पत्रकार यूनियनों के परिसंघ सहित अनेक  संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

सार्क जर्नलिस्ट फोरम के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विद्रोही का कल सुबह उनके बिहार स्थित पैतृक गांव में निधन हो गया था।वह पिछले चार दशक से पत्रकारिता में सक्रिय थे।

पत्रकार यूनियनों के परिसंघ के समन्वयक डॉ.समरेन्द्र पाठक, एस.जे.एफ.के इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष सुशील भारती, पेरिआडिकल प्रेस ऑफ इंडिया के प्रमुख डॉ. सुरेंद्र शर्मा एवं राजस्थान इकाई के प्रमुख सन्नी अत्री, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय मिश्र, राजस्थान पत्रकार संघ के पूर्व प्रमुख उमेन्द्र दाधीच ,भारतीय आल मीडिया पत्रकार संघ के प्रमुख डॉ अमानुल हक सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।एल.एस.

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0