नोएडा अथॉरिटी के नाम पर दुकानदारों से उगाही करने वालों को रेजिडेंट्स ने धरा
टेक जोन 4 स्थित आम्रपाली लेजर पार्क, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नोएडा अथॉरिटी के नाम पर दुकानदारों से कथित उगाही करने वाले कुछ लोगों को रेजिडेंट्स और स्थानीय दुकानदारों ने रंगे हाथ पकड़ लिया, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार ये लोग दुकानों से पैसे वसूल रहे थे और साथ में पॉइंट ऑफ सेल यानी POS मशीन से तुरंत रसीद भी काट रहे थे ताकि वसूली को वैध दिखाया जा सके।
पूछताछ के दौरान जब इनसे पहचान पत्र मांगा गया तो ये लोग पहले आनाकानी करते रहे, बाद में एक व्यक्ति ने जो आईडी कार्ड दिखाया वह एक्सपायर निकला और उस पर पद रिसेप्शनिस्ट दर्ज था, जिससे पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये लोग खुद को प्रभावशाली बताने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का नाम लेकर दबाव बना रहे थे, जबकि इनके द्वारा दी गई रसीद पर कहीं भी किसी अथॉरिटी या वैध सरकारी संस्था का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं था।
घटना के बाद रेजिडेंट्स और दुकानदारों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को अपने साथ ले गई, फिलहाल मामले की जांच जारी है और बिसरख थाने की पुलिस द्वारा उगाही के पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



