यातायात पुलिस ने चैकिंग कर अवैध हूटर अथवा पदनाम लिखे वाहनों पर की चालानी कार्यवाहीं, हूटर व नंबर प्लेट की जप्त
वाहन चालकों से पुलिस की अपील गाड़ी पर अवैध हूटर अथवा कोई पदनाम लिखा हों तो कृपया हटा लें, नहीं तो की जाएगी सख्त कार्यवाही
गुना (आरएनआई) विदित है कि पुलिस मुख्यालय भोपाल से ऐसे वाहनों जिन पर अवैध रूप से लगाये गये हूटर, लाल/पीली बत्ती, पदानाम वाली व गलत नंबर प्लेट, व्हीआईपी स्टिकर आदि के विरूद्ध दिनांक 01 मार्च 2025 से 15 मार्च 2025 तक विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए है ।
यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह कुशवाह द्वारा अपने यातायात बल के साथ आज शहर के जयस्तंभ चौराहा और हनुमान चौराहा पर वाहन चैकिंग की गई । चैकिंग के दौरान नियम विरूद्ध हूटर और नंबर प्लेट्स लगाए पाये गए वाहनों सहित कुल 18 वाहनों पर कार्यवाही की गई । जिसमें वाहनों से हूटर और नंबर प्लेट्स को निकाल कर जप्त किया गया एवं इन वाहनों पर कुल 34,000/-रूवये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है ।
इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज निरीक्षक अजयप्रताप सिंह द्वारा सभी वाहन चालाकों सहित आमजन व गणमान्य नागरिकों से अपील की गई कि यदि उनके निजी वाहनों पर अवैध हूटर, लाल/पीली बत्ती, गलत नंबर प्लेट अथवा बतौर VIP कोई स्टीकर लगाया हो और वाहन पर लगाने की अनुमति नहीं है या विधि अनुसार वैध नहीं है तो कृपया अपने वाहनों से उक्त सामग्री अवश्य निकाल लें, जो गैर कानूनी है । सड़क सुरक्षा नियम हम सभी की हिफाजत के लिए हैं इसलिए हमें नियमों का पालन करना चाहिए । जिले में पुलिस की यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी ।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



