मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में ऋण अवमुक्तिकरण में देरी न की जायेः- जिलाधिकारी

Nov 21, 2025 - 21:16
Nov 21, 2025 - 21:17
 0  216
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में ऋण अवमुक्तिकरण में देरी न की जायेः- जिलाधिकारी

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना मे प्राप्त आवेदनों के निस्तारण में देरी न की जाये। स्वीकृत आवेदनों के मामले ऋण जल्द अवमुक्त कराया जाये। आवेदनों में गलती को ठीक करने में आवेदकों की सहायता की जाये। जिलाधिकारी समस्त बैकों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन का दो हजार का लक्ष्य पूरा किया जाये। अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जतायी। बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, एलडीएम अरविन्द रंजन व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)