कांगड़ा में दर्दनाक हादसा: खड्ड में गिरी कार, दो की मौत; तीन की हालत गंभीर
शाहपुर (आरएनआई)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। चडी-घेरा मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खड्ड में जा गिरी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग एक निजी कार्यक्रम से लौट रहे थे। रात के समय सुनसान रास्ते और अंधेरे के बीच हनुमान मंदिर के पास चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सीधे खड्ड में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के दरवाजे, पहिए और इंजन तक अलग-अलग होकर दूर-दूर जा बिखरे।
इस हादसे में करण बहादुर (40) पुत्र वीर बहादुर और करीना देवी (18) पुत्री सुरेश कुमार, निवासी पंचायत भितलू (गांव कुट), की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें रेस्क्यू कर जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसा रात के समय हुआ, जिससे तुरंत किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे बिखरे वाहन के पुर्जे देखे, तब जाकर इस दुर्घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार या वाहन में तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



