मथुरा के 15 गांवों में बिजली गुल, भड़के ग्रामीणों ने घेरा बिजलीघर; अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

मथुरा के मांट के 15 गांवों की बिजली गुल हो गई। 22 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इन लोगों ने बिजलीघर घेरते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। 

Jul 16, 2025 - 12:49
 0  54
मथुरा के 15 गांवों में बिजली गुल, भड़के ग्रामीणों ने घेरा बिजलीघर; अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

मथुरा (आरएनआई) मथुरा के मांट में उमरारा फ़ीडर के 15 गांव में पिछले 22 घंटे से बिजली की आपूर्ति बाधित होने के चलते गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के अधिकारियों पर जानबूझ कर समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाया।

ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा उमरारा फ़ीडर के बिजलीघर से ट्रांसफार्मर में खराबी होने से पिछले 22 घंटे से फ़ीडर के 15 गांव में बिजली की आपूर्ति नहीं थी, जिसके बारे में अधिकारियों को भी अवगत कराया। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं कराया गया। इस पर ग्रामीण उग्र हो गए और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर सैकड़ों की तादात में बिजलीघर पर पहुंच गए।

बिजली विभाग के अधिकारियों पर जानबूझकर समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाया गया। भाकियू नेता राजकुमार चौधरी ने कहा जब तक बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू नहीं होगी तब तक बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग की गई। देर रात तक  काफ़ी प्रयास के बाद फ़ीडर को चालू किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.