मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए शतप्रतिशत मतदान करेंः-एम0पी0सिंह

Mar 23, 2024 - 16:31
Mar 23, 2024 - 16:33
 0  486
मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए शतप्रतिशत मतदान करेंः-एम0पी0सिंह
हरदोई (आरएनआई) आज पुलिस लाइन प्रागंण मंे आहूत जनपद स्तरीय पीस कमेटी बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उपस्थित धर्म गुरूओं आदि को मतदान करने की शपथ दिलायी तथा कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में सभी लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले और जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए शतप्रतिशत मतदान करें। 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने कहा कि जनपद में शान्ति पूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराने के लिए व्यापक स्तर पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है इसलिए सभी लोग मतदान के दिन निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)