भारतीय किसान यूनिनन अवध संगठन उत्तर प्रदेश ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विभिन्न मांगों का खण्ड विकास अधिकारी अहिरोरी को दिया ज्ञापन

Aug 30, 2025 - 19:56
Aug 30, 2025 - 19:56
 0  108
भारतीय किसान यूनिनन अवध संगठन उत्तर प्रदेश ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विभिन्न मांगों का खण्ड विकास अधिकारी अहिरोरी को दिया ज्ञापन

हरदोई (आरएनआई) भारतीय किसान यूनिनन अवध राजू गुप्ता संगठन उत्तर प्रदेश संगठन ने खण्ड विकास अधिकारी को पूर्व में कई बार उक्त बिंदुओं के माध्यम से अवगत कराया गया था, जिसमें एडीओ पंचायत मेवाराम के द्वारा जांच की गई थी, हाईमास्ट लाइट बेची गई थी व सरकारी हैण्ड पंप घर के अंदर कर लिया गया था व एक लाइट घर में और लगाई गई है। जिसमें एडीओ पंचायत ने हाईमास्ट लाइट मौके पर लगी दर्शाई गई थी, जिसका सैकड़ों किसानों के बीच वीडियो खण्ड विकास अधिकारी अहिरोरी दिखाया गया है, जिसे एडीओ पंचायत मौके की जांच में नहीं पाई गई की बात कही है। खण्ड विकास अधिकारी ने उक्त बिंदुओं के संबंध में जांच प्रचलित है, आवश्यक कार्यवाही की जाए। किसानों की यह मांग है सरकारी हैण्डपंप को घर के बाहर कराया जाए व लाइट की रिकवरी कराई जाए और उचित कार्यवाही की जाए, इस दौरान मौजूद रहे जिला अध्यक्ष हरदोई सत्यप्रकाश तिवारी सत्यम, ब्लॉक अध्यक्ष कांति, शिवानंद, रजनी, सुशील तिवारी, राजेंद्र, संतोष तहसील अध्यक्ष व सैकड़ों की संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)