फतेहपुर: अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटे समेत छह घायल, एक की हालत गंभीर
फतेहपुर (आरएनआई) जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो के अर्न्तगत हुए सडक हादसो के दौरान मां-बेटा समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी रामसुमेर का 26 वर्षीय पुत्र विनय अपनी मां रेखा देवी 45 को बाइक में बैठाकर मलवां थाना क्षेत्र के बरौरा मामा के यहा ंजा रहा था। जैसे ही यह लोग नऊवाबाग के पास पहुंचे तभी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया, बाइक गिर जाने से मां बेटा घायल हो गये। उधर गाजीपुर थाना क्षेत्र के जिन्दपुर गांव निवासी फूलसिंह का 25 वर्षीय पुत्र छोटू बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था तभी पमरौली के पास सामने से आ रही बाइक से भिडन्त हो गयी। जिससे वह घायल हो गया। उधर थरियांव थाना क्षेत्र के शाहीपुर गांव निवासी रामऔतार का 22 वर्षीय पुत्र दीपू बाइक से सामान लेने जा रहा था तभी बहरामपुर के पास अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से घायल हो गया। इसी तरह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिमौरा गांव निवासी योगेन्द्र की 45 वर्षीय पत्नी रामा देवी ई-रिक्शे के बैठकर अपनी बहन के यहां जा रही थी तभी असनी रोड में अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट जाने से घायल हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने विनय की हालत गंभीर देखते हुये कानुपर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



