प्रशिक्षण व भ्रमण के लिए 14 तक आवेदन करें मत्स्य पालक

Jul 23, 2025 - 20:10
Jul 23, 2025 - 20:14
 0  405

फतेहपुर (आरएनआई) प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि मत्स्य विभाग के अन्तर्गत राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष अन्तर्गत (क) मछली विक्रय हेतु मोपेड विद् आइसबाक्स (ख) अन्तर्राज्यीय भ्रमण, दक्षता विकास, प्रदर्शनी और सेमिनारों के लिए मत्स्य पालकों व मछुआरों का प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम हेतु ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन 24 जुलाई से 14 अगस्त तक आमंत्रित किये जा रहे है। जनपद के समस्त ग्राम सभा में स्थित तालाबों के पट्टाधारक व मत्स्य पालक मत्स्य विभाग की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने हेतु आवेदन कर सकते है। योजनाओं में यदि कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होंगे। योजनाओं की विस्तृत जानकारी व ऑनलाइन आवेदन के लिए मत्स्य विभाग की वेबसाइट एवं किसी भी कार्य दिवस पर मत्स्य विभाग के कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य अंबेडकर स्कूल के बगल वाली गली सीओ सिटी ऑफिस के पास रानी कालोनी आबूनगर में सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0