देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर मातृ शक्ति ने निकाली वाहन रैली, रैली हनुमान चौराहा से शुरू होकर लोकमाता होलकर चौराहा पर हुआ समापन

May 28, 2025 - 15:24
May 28, 2025 - 15:25
 0  162

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी जिला गुना द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के आठवें दिवस बुधवार को सुबह 8 बजे, हनुमान चौराहा गुना से मातृ शक्ति की बहनों द्वारा वाहन रेली निकाली। रैली का शुभारंभ महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मांडरे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत एवं जिला प्रभारी विकास जैन के मुख्य आतिथ्य में आरंभ की गई। रैली में लोकमाता देवी अहिल्याबाई अमर रहे के वाहनों ने नारे लगाकर उन्हे याद किया। वाहन रैली हाट रोड, निचला बाजार, सादर बाजार, लक्ष्मी गंज, वैजू चौराहा, सोनी कालोनी, न्यू टेकरी रोड होते हुए लोकमाता अहिल्याबाई के चौराहा पर पहुंची जहां पर लोकमाता की प्रतिमा पर उपस्थित जनों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और रैली का समापन किया गया। रैली में महिला मोर्चा बहने शामिल रही जिसमें अलका बिंदल, संध्याश्रीवास्तव, विनीता मिश्रा, निष्ठा गर्ग, रश्मि सुखद, छाया बाल्के, भारती शर्मा, लक्ष्मी राय, नीलम बिंदल, कमलेश जैन, ममता लदवंशी, अभिनीत गुजर, लक्ष्मी शर्मा,उषा गौतम, पूजा बल्के, सुशीला खटीक रीना कुशवाह, नीतू कुशवाह सहित बड़ी संख्या में मात्र शक्ति उपस्थित रही।

 महिला वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई बाई के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीमती मांडरे ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने हमारी सनातन सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर विभिन्न मंदिरों का जीणोद्धार कराया।  उनकी नेतृत्व कुशलता 300 वर्षों के बाद आज भी प्रासंगिक एवं जीवंत है। 

वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार भी लोकमाता अहिल्याबाई के शासन व्यवस्था का अनुसरण करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन देने में सफल रही हैं। वास्तव में देवी अहिल्या बाई के समाज उत्थान के कार्यों में विकसित भारत का भाव था, जिसे हम हासिल करने की ओर अग्रसर है।

बताया कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के नवम दिवस 29 मई गुरुवार को सांयकाल 6 बजे कबीर बाड़ी कर्नल गंज गुना में बुनकर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर बुनकर समाज जनों से कार्यक्रम सम्मिलित होने का आग्रह किया गया हे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0