डीसीएम ने ईरिक्शे मे मारी टक्कर, चालक सहित दो घायल, हरदोई-पिहानी मार्ग पर अब्दुल्लापुरवा समीप हुई घटना

Dec 23, 2025 - 19:36
Dec 23, 2025 - 19:37
 0  378
डीसीएम ने ईरिक्शे मे मारी टक्कर, चालक सहित दो घायल, हरदोई-पिहानी मार्ग पर अब्दुल्लापुरवा समीप हुई घटना

हरदोई (आरएनआई) देहात कोतवाली क्षेत्र मे हरदोई-पिहानी मार्ग पर अब्दुल्लापुरवा समीप ईरिक्शे को डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ईरिक्शा चालक सहित दो घायल हो गए।राहगीरो की सूचना पर 108 एम्बुलेंस यूपी बत्तीस एफ जी जीरो पांच सौ पंचानवे लेकर पहुचे ईएमटी अनुराग वर्मा व पायलेट रजनीकान्त ने दोनों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।

      बताते चले। देहात कोतवाली क्षेत्र के चितरई गांव निवासी अंशु पुत्र संजय उम्र 22 वर्ष ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार रात 9 बजे ईरिक्शा लेकर अपने रिक्शे मे पुखरी गांव के बलराम पुत्र प्रदीप उम्र 30 वर्ष को लेकर छोड़ने गांव जा रहे थे। इस दौरान हरदोई-पिहानी मार्ग पर अब्दुल्लापुरवा मोड़ समीप डीसीएम ने रिक्शे मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा चालक अंशु व सवारी बलराम गंभीर रुप से घायल हो गए।राहगीरो की सूचना पर 108 एम्बुलेंस यूपी बत्तीस एफ जी जीरो पांच सौ पंचानवे लेकर पहुचे ईएमटी अनुराग वर्मा व पायलेट रजनीकान्त ने दोनों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)