डीएम एवं एसपी ने किया बेरिया घाट राजकीय मेले की तैयारियों का निरीक्षण
हरदोई (आरएनआई) आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बेरियाघाट पर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय राजकीय मेले की तैयारियों का आज जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला स्थल पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश एवं सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था उचित स्थान पर की जाए तथा एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन को हर समय तत्पर स्थिति में रखा जाए। भीड़ नियंत्रण एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए घाट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें लगातार गश्त करती रहें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके और श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में स्नान व दर्शन कर सकें। उन्होंने घाट पर गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था करने और मेला क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



