जीएसटी दरों में कमी से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को मिला सीधा लाभ: मुकुल सिंह

Sep 23, 2025 - 18:14
Sep 23, 2025 - 18:35
 0  135
जीएसटी दरों में कमी से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को मिला सीधा लाभ: मुकुल सिंह

हरदोई (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी हरदोई के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन जी के निर्देश पर एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक मुकुल सिंह ने आशा नगर क्षेत्र के मंगली पुरवा और सैया पुरवा बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों और उपभोक्ताओं को जीएसटी दरों में कमी के फायदे के बारे में जागरूक किया।

इस दौरान, प्रतिष्ठानों के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए स्टिकर लगाए गए, जबकि अंदर जाकर व्यापारियों और ग्राहकों से जीएसटी रिफॉर्म्स के प्रभाव पर चर्चा की गई।

व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी दरें घटने से बाजार में रौनक बढ़ी है, वहीं उपभोक्ताओं का कहना था कि इससे उनकी जेब का बोझ कम हुआ है।

जिला सहसंयोजक मुकुल सिंह ने कहा, "जीएसटी रिफॉर्म्स से बाजार में उत्साह का वातावरण बना है। अब जनता की गाढ़ी कमाई की बचत परिवार, शिक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लग सकेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि जीएसटी की घटती दरों का सीधा लाभ आम ग्राहकों को मिले।"

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने जो वादे जनता से किए थे, वह सब पूरे हो रहे हैं, और इसका प्रत्यक्ष लाभ आम जनता को मिल रहा है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)