जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई सीएम डैश बोर्ड विकास की समीक्षा बैठक
हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास कार्यों से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग की अनवरत समीक्षा की जाये। रैकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। सूचनाओं की विभागीय पोर्टल पर ससमय फीडिंग सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि पारिवारिक लाभ योजना के आवेदनों को समय सीमा के अंतर्गत निस्तारित किया जाये। सेतु निगम की खराब प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा सुधार करनेे के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट सुनील कुमार त्रिवेदी, उपजिलाधिकारी गण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भावनाथ पाण्डेय, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

