जिला प्रशासन की उक्त अतिक्रमण विरोधी मुहिम का शहर के आम लोगो के साथ बुध्धिजीवियो, नेताओ ने अपनी से बेहतरीन बताया

Jan 13, 2024 - 22:08
Jan 13, 2024 - 22:08
 0  4.6k
जिला प्रशासन की उक्त अतिक्रमण विरोधी मुहिम का शहर के आम लोगो के साथ बुध्धिजीवियो, नेताओ ने अपनी से बेहतरीन बताया

गुना (आरएनआई) जिला प्रशासन की उक्त अतिक्रमण विरोधी मुहिम का शहर के आम लोगो के साथ बुध्धिजीवियो, नेताओ ने अपनी से बेहतरीन बताया। वही लोगो ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन अभियान शुरू होने के पूर्व हनुमान चौराहा से लेकर नानाखेड़ी मंडी तक की दोनो तरफ कि  कॉलोनियों और सड़को तथा नालियों पर अतिक्रमण करके अपने रसुख से बचाए रखे हैं उनको हटाने को लेकर,कलेक्टर, एसडीएम,तहसीलदार, सीएमओ,भाजपा अध्यक्ष,विधायक को दिया हैं।

दिए आवेदन में तहसीलदार सहित सीएमओ को ज्ञापन में अन्य विभिन्न जगहों के लोगो ने यह भी कहा  हैं कि शहर के सभ्रांत ओर धनाढ्य लोगों ने एक स्वर में मांग उठाई हैं उक्त अतिक्रमण मुहिम तभी सफल मानी जाएगी जब उक्त लोगो के प्रभावी अतिक्रमण को भी हटाया जाए। तभी अतिक्रमण विरोधी मुहिम के समस्त जिम्मेदार अधिकारियों की इमानदारी की भी परख हो जाएगी और अपने आप ही अतिक्रमण करने वाले छोटे छोटे लोग आगे के लोग आकर अपना अपना कब्जा हटाते जाएंगे। भाजपा नेता आनंद मगराना ने भी प्रशासन के मुखिया कलेक्टर से मांग कि है कि शहर की कॉलोनियों,बाजार की सड़को और नालियों पर इनके कब्जे हैं तथा उस जगह का व्यवसायिक उपयोग कर लाभ अर्जित कर रहे हैं,उन्हे बगैर राजनेतिक दवाब के उन्हे जनहित में।हटाया जाए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0