गुना: हाईकोर्ट के आदेश पर नगर पालिका के पास से हटाया गया अवैध कब्जा, समाजसेवियों ने बताया सत्य की जीत
गुना (आरएनआई) गुना नगर पालिका के पास से लगी गली पर कुछ दबंगों द्वारा कूट रचित दस्तावेजों से कब्जा कर लिया था। जिसे लेकर पड़ोसी ने तत्कालीन कलेक्टर,एस पी, टी आई,एसडीम सभी से कब्जा रोकने की गुहार लगाई। लेकिन 2021 में किया गया कब्जा आज हटाने की कार्यवाही कोर्ट के आदेश से की गई।
सर्व क्रमांक 126 जो कि नगर पालिका के पास के लोगों को निकलने की गली थी जिसका मुआवजा तत्कालीन मालिक को शासन द्वारा भी दिया गया था। जमीन बेशकीमती होने से नगर के कुछ भूमाफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया था। तत्कालीन जिला प्रशासन द्वारा भी कब्जे को रोकने में रुचि नहीं दिखाई। पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट की शरण ली, जिस पर उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के क्रम में आज प्रातः से ही कब्जा हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई है। अभी अंतिम निर्णय होना शेष है किन्तु माननीय न्यायालय ने 8 दिन के अंदर कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं।
कोर्ट के आदेश पर डॉ बी के चतुर्वेदी ने इसे सत्य की जीत बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



