केंट मंडल में निकली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आग्रह

Aug 10, 2025 - 14:58
Aug 10, 2025 - 15:34
 0  216
केंट मंडल में निकली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आग्रह

गुना (आरएनआई) भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान 10 से 14 अगस्त तक किया जा रहा हे इसी के अंर्तगत आज केंट मंडल गुना द्वारा निकाली गई तिरंगा पद यात्रा। जानकारी अनुसार 15 अगस्त से पूर्व गुना जिले के सभी 21 मंडलों में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में  तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। आज निकाली गई केंट मंडल की तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष सिकरवार ने भारत माता की आरती की इससे पूर्व तिरंगा रैली में सहभागिता की। तिरंगा रैली से पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने संबोधित कर स्वतंत्रता दिवस की सभी जिले वासियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए सभी से हर घर तिरंगा लगाने का आग्रह किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता,पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव,वरिष्ठ नेता हरिसिंह यादव,देवेन्द्र गुप्ता,मनोज दुवे, नीरज निगम, रविंद रघुवंशी, मीडिया प्रभारी विकास जैन, मंडल अध्यक्ष रामकुमार कुमार शर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0