कलेक्टर ने पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गुना में प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Jul 17, 2025 - 21:04
Jul 17, 2025 - 21:07
 0  81
कलेक्टर ने पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गुना में प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

गुना (आरएनआई) पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बजरंगगढ़ गुना में आज क्षेत्रीय स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभांरभ गुना कलेक्टर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के मुख्य आतिथ्‍य में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में म०प्र०, छत्तीसगढ एवं ओडीसा राज्यों से आए हुए 180 प्रतिभागाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के प्राचार्य एच.के. मीना ने मुख्य अतिथि कलेक्‍टर श्री कन्‍याल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत में विद्यालय की छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने ध्‍वजारोहण कर इस खेलकूद प्रतियोगिता की औपचारिक शुरूआत की। 

कलेक्टर किशोर कन्‍याल ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि प्रतिभागियों से खेलकूद प्रतियोगिता में पूरे उत्साह, उमंग एवं जोश के साथ सहभागिता करें साथ ही गुना एवं बजरंगगढ़ के दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण करें। 

कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा बास्केटबॉल की राष्ट्रीय खिलाडी कु० अभिका नागर ने सभी प्रतिभागियों को खेलकूद के नियमों की शपथ दिलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कन्‍याल एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

इस कार्यक्रम के अवसर पर एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पाण्डे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मंजुषा खत्री, सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन दीपक दुबे, टीजीटी अँग्रेजी के द्वारा किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0