कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर कासिमपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश को एसपी ने किया निलंबित

Oct 4, 2025 - 15:46
Oct 4, 2025 - 15:46
 0  513
कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर कासिमपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश को एसपी ने किया निलंबित

हरदोई (आरएनआई) कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और उदासीनता बरतना थाना कासिमपुर में तैनात उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश (पीएनओ-231054605) को भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 सितंबर 2025 को थाना कासिमपुर क्षेत्र के निगोहिया हाल्ट, शारदा नहर रजबहा पर अवैध मिट्टी खनन को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना कासिमपुर पर मु0अ0सं0 305/25 धारा 3(5)/109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस व 3(2)(5)/3(2)(5)ए/3(1)घ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

थाने में तैनात उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश द्वारा इस मामले में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई न किए जाने से 2 अक्टूबर 2025 को पुनः दोनों पक्षों के बीच मारपीट की दूसरी घटना घटित हो गई। इस पर थाना कासिमपुर में मु0अ0सं0 322/25 धारा 3(5)/115(2)/351(3)/118(2)/127(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष कासिमपुर की रिपोर्ट पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश को निलंबित करने के आदेश जारी किए। प्रकरण की प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी लाइन को सौंपी गई है, जिन्हें 7 दिवस के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि वे अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या उदासीनता न बरतें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)