कर्तव्यो में लापरवाही पर लोनार व शाहाबाद के प्रभारी निरीक्षक निलंबित, मंझिला थानाध्यक्ष लाइन हाज़िर
हरदोई (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक लोनार अजय कुमार गौतम और प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद आनंद नारायण त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।वहीं थानाध्यक्ष मंझिला को कर्तव्य पालन में शिथिलता, जनसुनवाई व आईजीआरएस में कार्य प्रदर्शन असंतोषजनक पाए जाने तथा विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही के चलते लाइन हाज़िर किया गया है। पुलिस कप्तान ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने दायित्वों के प्रति उदासीनता न बरते। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

