कछौना में 14वां भव्य श्री गणेश महोत्सव, राजस्थानी कलाकारों ने बांधा समां
कछौना/हरदोई (आरएनआई) कस्बे में रविवार को आयोजित 14वें भव्य श्री गणेश महोत्सव में राजस्थान से आए अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों से माहौल रंगीन कर दिया। वीरू नागौरी एंड पार्टी, नागौर के साथ दिव्या सपेरा, पूनम सपेरा, लक्ष्मी सपेरा, नितेश मारवाड़ी व लखन भाई ने घूमर, चकरी, भवाई, मटकी नृत्य और राजस्थानी गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया। तेज बारिश के बावजूद पांडाल खचाखच भरा रहा और दर्शक देर रात तक डटे रहे।
इस अवसर पर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, विधायक रामपाल वर्मा, भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी कमलेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, युवानेता अरिजीत वर्मा ने गणेश प्रतिमा पर पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया।
अपने संबोधन में मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि गणेशोत्सव भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है तथा माता-पिता के सम्मान का संदेश देता है। विधायक रामपाल वर्मा ने शिक्षा के साथ संस्कारों को अपनाने पर बल दिया, वहीं कमलेश मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म अब जन-जन तक पहुंच चुका है।
कार्यक्रम का संचालन ओजस्वी अंदाज में डॉ. दुर्गेश पाठक उर्फ सोनू ने किया। नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला ने अतिथियों को पटका पहनाकर व स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और भव्य आयोजन का आनंद उठाया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



