एसबीएस पब्लिक इंटर कॉलेज में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को मिला सम्मान
कछौना, हरदोई (आरएनआई) एसबीएस पब्लिक इंटर कॉलेज कलौली रोड बालामऊ हरदोई में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर सोमवार को नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज ने नगर पंचायत कछौना पतसेनी हरदोई एवं अध्यक्ष जिला स्थानीय निकाय परिषद हरदोई द्वारा विजई प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षो द्वारा छात्र छात्राओं को खेलकूद के साथ-साथ अच्छी शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया गया।विद्यालय के प्रबंधक पुष्प कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र छात्राएं- 400 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में अरुण कक्षा 8 प्रथम बालक वर्ग तथा शबनम कक्षा 7 बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ सीनियर में अजय कक्षा 10 प्रथम तथा मुस्कान कक्षा 10 प्रथम, कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में बालकों में कक्षा 8 की टीम तथा बालिकाओं में कक्षा 7 की टीम विजय रही तथा सीनियर वर्ग में बालकों में कक्षा 10 की टीम तथा बालिकाओं में कक्षा 12 की टीम विजई रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कक्षा 7 तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 10 ने बाजी मारी। क्रिकेट प्रतियोगिता में कक्षा 12 की टीम विजयी रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

