एसबीआई के फील्ड अधिकारी पर कर्जदार और साथियों ने किया हमला, हार्वेस्टर की किस्त मांगने पर भड़का, रास्ता रोककर कर दिया लहुलुहान

Dec 24, 2025 - 23:11
Dec 24, 2025 - 23:15
 0  162
एसबीआई के फील्ड अधिकारी पर कर्जदार और साथियों ने किया हमला, हार्वेस्टर की किस्त मांगने पर भड़का, रास्ता रोककर कर दिया लहुलुहान

गुना (आरएनआई) जिले की पगारा भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पदस्थ एक फील्ड आफिसर पर कर्ज वसूली के दौरान जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हार्वेस्टर लोन की किश्त जमा न करने वाले एक डिफॉल्टर ग्राहक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक अधिकारी की बीच सड़क पर घेराबंदी की और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में अधिकारी के सिर में गंभीर चोट आई है।

जानकारी सामने आई है कि पगारा शाखा में पिछले डेढ़ साल से पदस्थ फील्ड आफिसर बलवीर सिंह मीना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बैंक के कार्य से ग्राम माहौर गए थे। वे अपनी चार पहिया गाड़ी से लोन वेरिफिकेशन और खातों की तस्दीक कर लौट रहे थे। इसी दौरान माहौर-कमलापुर मार्ग पर आरोपियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी रणधीर सिंह ने अपने 3-4 साथियों के साथ मिलकर बलवीर सिंह को जबरन गाड़ी से नीचे उतारा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने किसी धारदार हथियार से बलवीर के सिर पर प्रहार किया, जिससे वे लहूलुहान हो गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0