एयर इंडिया प्लेन क्रैश से हाहाकार, अहमदाबाद में बिछीं लाशें
गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। इस प्लेन क्रैश में अब तक 133 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 242 यात्री सवार थे।

अहमदाबाद (आरएनआई) गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। 12 जून 2025 को एयर इंडिया का प्लेन जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ कर रहा था, तभी वह अहमदाबाद के मेघानी नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान क्रैश होने के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। राहत-बचाव का कार्य जारी है। दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई हैं। यह हादसा इतना बड़ा था कि एयर इंडिया का विमान आग का शोला बन गई। इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। अब तक 133 यात्रियों की मौत हो चुकी है। एयर इंडिया की यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। विमान का पिछला हिस्सा किसी चीज से टकराया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। विमान में भयंकर आग लग गई है। सब धुआं-धुआं हो गया है। इस विमान हादसे में कई के मारे जाने की आशंका है।
242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई। प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया। इससे विमान दुर्घटना में भारी नुकसान का अनुमान है। एयर इंडिया की ये बोइंग 737 पैसेंजर फ्लाइट थी। फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हो रही थी। इस यात्री विमान में क्रू मेंबर समेत 242 यात्री सवार थे। प्लेन क्रैश होने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। अभी तक 133 लोगों की मौत कन्फर्म हो चुकी है। यह हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ, ये क्षेत्र सिविल हॉस्पिटल के पास है। स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम ने हादसे की पुष्टि की है। अधिकारियों ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने का आग्रह किया है।
अहमदाबाद विमान हादसा बहुत बड़ा है। खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब अहमदाबाद जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। सेना अलर्ट मोड में है। अब तक अस्पताल ने 133 शव मिलने की पुष्टि की है। हालांकि, मृतकों का आंकड़ा अभी और आगे बढ़ सकता है। एयर इंडिया के विमान में कुल 242 यात्री सवार थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp।com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






