अतिवर्षा से प्रभावितों को मिलेगी हर संभव मदद :- प्रभारी मंत्री श्री राजपूत
ग्राम फतेहगढ़ में वर्षा प्रभावितों लोगों से की चर्चा।
गुना (आरएनआई) अतिवर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए शासन,प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। साथ ही नुकसान का सर्वे कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर मुआवजा राशि दिलाये जाने की कार्यवाही की जायेगी। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने शुक्रवार को शासकीय बालक आदिवासी आश्रम फतेहगढ़ अति वर्षा से प्रभावित हुए नागरिकों से चर्चा के दौरान यह बात कही।
प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही हैं। उन्होंने कहा बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुये आवास, सामान, फसल सहित अन्य का सर्वे किया जा रहा हैं। सर्वे के बाद आपको 50-50 किलोग्राम गेहूं दिये जायेगें। अतिवर्षा से खराब हुई सड़कों को भी सुधारा जायेगा। एवं शासन प्रशासन स्तर से आप सभी को हर संभव मदद दी जाएगी।
प्रभारी मंत्री श्री राजपूत द्वारा बिजली, पानी, राशन वितरण के संबंध में जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों से फसलों को हुई क्षति के बारे में जानकारी लेकर सर्वे किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे पूरा कर मुआवजा राशि दिए जाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारी को मौके पर ही दिए।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिकरवार, पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, जनपद अध्यक्ष सुश्री गायत्री भील, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र किरार, सांसद प्रतिनिधि श्री सुमेर सिंह,विकास जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, एसडीएम गुना श्रीमति शिवानी पाण्डेय, तहसीलदार देवदत्त गोलिया सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



