अडानी सीमेंट प्लांट की राह हुई साफ, मावन में भट्टे हटे, निर्माण कार्य शुरू
गुना (आरएनआई) जिले में औद्योगिक विकास और रोजगार को गति देने के लिए प्रस्तावित अडानी सीमेंट प्लांट की राह अब साफ हो गई है। सोमवार को तहसील गुना ग्रामीण के ग्राम मावन में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। तहसीलदार कमल सिंह मंडेलिया के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस बल ने सर्वे क्रमांक 679/1/6/1 (रकबा 32 हेक्टेयर) पर आवंटित भूमि से ईंट भट्टा संचालकों को बेदखल कर दिया। निर्माण कार्य में बाधा बन रहे इन भट्टों को हटाने के साथ ही मौके पर बाउंड्री वॉल के लिए ट्रेंच (खाई) खुदवाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस दौरान पर्यावरण का ध्यान रखते हुए वहां मौजूद फलदार कटहल के पेड़ों को भी सुरक्षित रूप से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। कार्रवाई के समय अडानी ग्रुप के प्रतिनिधि और भारी पुलिस बल तैनात रहा। लंबे समय से चल रहे इस विवाद के सुलझने के बाद अब जल्द ही बाउंड्री वॉल का निर्माण पूर्ण कर फैक्ट्री का काम शुरू होने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

