IGI एयरपोर्ट पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 22 लाख में लंदन भेजने का वादा, महिला और एजेंट गिरफ्तार
दिल्ली (आरएनआई) इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर फर्जी वीज़ा रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला यात्री और पंजाब के एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। एजेंट ने महिला से लंदन भेजने के नाम पर 22 लाख रुपये लिए थे और पासपोर्ट पर फर्जी वीज़ा चिपका दिया था।
मामला ऐसे खुला
एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच के दौरान महिला के दस्तावेजों में लगे यूके वीज़ा को संदिग्ध पाया गया। जब जांच की गई तो यह फर्जी निकला। इसके बाद तुरंत केस दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया गया।
महिला और एजेंट की पहचान
गिरफ्तार महिला की पहचान पंजाब के कपूरथला की रहने वाली अमरजीत कौर के रूप में हुई। अमरजीत अपने भाई के पास नौकरी के लिए लंदन जाना चाहती थी। लेकिन IELTS परीक्षा पास न कर पाने के बाद उसने शॉर्टकट रास्ता चुना और पंजाब के ही एक एजेंट सरवन सिंह उर्फ कोहली से संपर्क किया। सरवन ने 22 लाख रुपये में उसे फर्जी वीज़ा दिलाने की डील की थी, जिसमें से 5 लाख रुपये एडवांस ले लिए गए थे।
एजेंट की गिरफ्तारी
मामले की जांच एयरपोर्ट DCP विचित्र वीर की टीम ने की। तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय खुफिया इनपुट के आधार पर सरवन सिंह को पंजाब के कपूरथला से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में 52 वर्षीय सरवन ने खुलासा किया कि वह 12वीं पास है और लंबे समय से फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी कर रहा था।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि सरवन सिंह कई सालों से फर्जी वीज़ा रैकेट चला रहा था और अब तक कई लोगों को ठग चुका है। फिलहाल, पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुटी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



