DSP के साले की मौत से हड़कंप, भोपाल में दो पुलिसकर्मी निलंबित — सीसीटीवी में कैद हुई बर्बर मारपीट
भोपाल (आरएनआई) पिपलानी थाना क्षेत्र के सी-सेक्टर इंद्रपुरी में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों ने एक युवक को सड़क पर बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक युवक उदित बीटेक पास था, और उसका जीजा बालाघाट में डीएसपी के पद पर तैनात है।
गंभीर रूप से घायल हालत में युवक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों और छात्रों का थाने पर हंगामा
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी साले की मौत की खबर सुनकर भोपाल पहुंचे। वहीं, वीआईटी सीहोर के डेढ़ दर्जन से अधिक छात्र और परिजन पिपलानी थाने पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।
उदित के पिता बिजली विभाग में कर्मचारी हैं और मां शिक्षिका। परिजनों का आरोप है कि उदित की हत्या की गई है और यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि पुलिस की दबंगई है।
सीसीटीवी वीडियो ने खोला पूरा राज
परिजनों ने बताया कि जिस स्थान पर उदित की पिटाई हुई, वहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था और पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है, जिसमें एक पुलिसकर्मी उदित को पकड़कर खड़ा करता दिख रहा है, जबकि दूसरा उसे डंडे से बेरहमी से पीट रहा है।
दो पुलिसकर्मी निलंबित
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भोपाल (जोन-2) के डीसीपी विवेक सिंह ने बताया कि कांस्टेबल संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई उदित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तय की जाएगी।
न्यायिक जांच और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग
उदित के परिवार ने आधिकारिक तौर पर आरोप लगाया है कि यह एक ‘हिरासत में हत्या’ का मामला है और दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक जांच कराई जाए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



